Khabarnama Desk: धनबाद जिले के बलियापुर-झरिया मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चांद कुइयां मोड़ के पास यूट्यूबर मनोज दे की फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय मदद से पहुंचाए गए अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कार के चालक पर नशे में होने का शक जताया जा रहा है।
हादसे के बाद यूट्यूबर मनोज दे फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मनोज दे मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद नवीन मुखर्जी ने बताया कि कार बहुत तेज गति से आ रही थी। अचानक ऑटो को टक्कर मार दी। अगर यह हादसा दिन में हुआ होता, तो और भी लोग इसकी चपेट में आ सकते थे
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात नियंत्रित करने में मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है तीसरा थाना पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है।
आपको मालूम हो कि मनोज दे एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं, उनके इस हादसे के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना के समय वह नशे में थे या फिर लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें : हेमंत सरकार का तोहफा: झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय में 4% वृद्धि, एरियर भी मिलेगा