इन 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मंगलवार को पूरे दिन हल्के बादल आए रहे। सुबह और शाम के समय धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग ने इसके संबंध में लोगों सावधान रहने की अपील की है। खासकर सड़कों में चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने फैसले में अगले 24 घंटों में ठंड बढ़ने के आसार दिए हैं। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। 16 से 19 जनवरी के बीच तापमान कोई बड़ी गिरावट नहीं होने के आसार हैं। 15 जनवरी को हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा, इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह स्थिति 19 जनवरी तक अपने पर ही बनी रहेगी।

झारखंड के उत्तर और दक्षिणी हिस्से के 9 जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा शामिल है। इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध रहेगा। बादल भी छाए रहेंगे।

बीते 24 घंटे  में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 28.9°C, जो सरायकेला में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 8.3°C, जो लातेहार जिले के नेतरहाट में दर्ज किया गया।

 

Share This Article
Leave a comment