Khabarnama Desk: पाकिस्तान से भारत आकर ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर इस समय महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रही हैं। हालांकि, महाकुंभ और गंगा स्नान को लेकर उनकी गहरी आस्था है। सीमा ने कहा कि वे जरूर जाना चाहती थीं, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति ने उन्हें यात्रा करने से रोका।
महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सीमा हैदर ने एक खास तरीका अपनाया। उन्होंने अपने वकील एपी सिंह के जरिए प्रयागराज के संगम में 51 लीटर गाय का दूध अर्पित करने का फैसला किया। सीमा ने इसे अपनी आस्था और समर्पण का प्रतीक बताया।
आपको बता दे की सीमा हैदर अभी गर्भवती हैं, जिस कारण लंबी यात्रा करना उनके लिए मुश्किल है। गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महाकुंभ में व्यक्तिगत रूप से न जाने का फैसला किया। सीमा हैदर पिछले एक साल से भारत में रह रही हैं। भारत आने के बाद उन्होंने न केवल भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाया, बल्कि धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म भी स्वीकार किया।
सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा की भावनाएं महाकुंभ और गंगा स्नान के साथ जुड़ी हुई हैं। इसीलिए उन्होंने संगम में दूध अर्पित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “महाकुंभ भारतीय संस्कृति का एक बड़ा पर्व है और सीमा इसे लेकर काफी उत्साहित थीं। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए हमने यह फैसला लिया।”
सीमा के पति सचिन मीणा भी महाकुंभ में शामिल नहीं हो सके। सचिन ने बताया कि वे अपनी पत्नी की गर्भावस्था के कारण प्रयागराज नहीं जा पाए। उन्होंने भी वकील एपी सिंह के जरिए 51 लीटर गाय का दूध भेजा। सचिन ने कहा कि उनका यह कदम उनकी श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।
आपको बता दे की सीमा हैदर की चर्चा 2023 में तब हुई थी जब वे पाकिस्तान के कराची से भारत आईं। सचिन मीणा के साथ रहने के कारण उन्हें भारतीय अधिकारियों ने नोटिस किया। सीमा ने न केवल अपना देश छोड़ा, बल्कि यहां आकर भारतीय संस्कृति को अपनाया और एक नई शुरुआत की।
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोप में ACB की बड़ी कार्रवाई: राजस्व उप निरीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी
यह भी पढ़ें:झारखंड कैबिनेट बैठक: 18 अहम फैसलों पर लगी मुहर
यह भी पढ़ें: फिर से प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी लेंगी IAS पूजा सिंघल, निलंबन हुआ रद्द
यह भी पढ़ें: केंद्र से मिले 1300 करोड़ डकार गई झारखंड की हेमंत सरकार, बीजेपी ने बड़े घोटाले का लगाया आरोप
यह भी पढ़ें:झारखंड में बनेगा एक और RIMS, हेमंत कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: आस्था और अर्थव्यवस्था का अद्भुत संगम, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद