Khabarnama Desk : झारखंड में ठंड का कहर जारी है। आज सुबह से ही राज्य में हल्का कोहरा छाया हुआ है। राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जनवरी तक राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में बादल छाये रह सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सिय स की बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह और शाम में कोहरा और धुंध रह सकता है। इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजधानी रांची में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है।
बीते 24 घंटे में पूरे राज्य का मौसम शुल्क रहा। सरायकेला में सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरुरत है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरुरत है।
ठंड के कारण राजधानी रांची में एक सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी पर था। सुबह में अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी अपने घरवालों को दी। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसकी मौत ठंड से हुई है।