शादी के लिए नहीं है पंडित जी की जरूरत ! अब दूल्हा खुद ही करा रहा अपनी शादी

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें दूल्हा विवेक कुमार ने खुद ही शादी के सभी धार्मिक रस्में निभाईं। यह अनोखी शादी रामपुर मनिहारान के कायस्थान मोहल्ले में हुई, जहां विवेक ने अपने विवाह में पंडित की भूमिका अदा की। उनकी शादी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कुजा बहादुरपुर गांव में हुई। शादी के दौरान, वरमाला के बाद, विवेक ने लड़की के परिवार से कहा कि वह खुद ही सभी मंत्रोच्चारण और धार्मिक कर्मकांड करेंगे, जिससे पहले तो परिवार और मेहमान हैरान हो गए, लेकिन बाद में वे राजी हो गए। विवेक ने बताया कि वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बी फार्मा कर चुके हैं और सनातन धर्म में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने वैदिक मंत्रों की शिक्षा भी ली है। यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में है।

 

Share This Article
Leave a comment