पंचायती राज विभाग की पदयात्रा 20 मार्च से शुरू होगी

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज विभाग की पदयात्रा 20 मार्च से शुरू होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य पंचायती राज और स्थानीय शासन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से शुरू होगी और 25 मार्च को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास समाप्त होगी।

पदयात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान, कांग्रेस पार्टी पंचायती राज व्यवस्था की महत्वता और इसके फायदे को जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास करेगी। यह जानकारी सुमित शर्मा और शांतनु मिश्रा ने दी है।

Share This Article
Leave a comment