मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के डेटिंग रूमर्स पर विराम, जानिए सच्चाई !

Nisha Kumari

Khabarnama Desk: मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले हाल ही में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ अपनी एक तस्वीर के कारण चर्चा में आ गईं। यह तस्वीर जनाई के 23वें जन्मदिन के जश्न के दौरान ली गई थी। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं।

हालांकि, इन अफवाहों पर जनाई और सिराज दोनों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। जनाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वही वायरल फोटो शेयर करते हुए बताया कि सिराज उनके भाई जैसे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे भाई।” इसके बाद सिराज ने भी जनाई का पोस्ट रीशेयर किया और एक प्यारा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने जनाई को अपनी बहन बताया।

वहीं सिराज ने भी लिखा, “मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसे है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में।” दोनों के इन पोस्ट्स ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके बीच केवल भाई-बहन जैसा रिश्ता है।

जनाई भोसले, जो खुद एक गायिका हैं, अपनी दादी आशा भोसले की संगीत विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। उनकी स्पष्ट प्रतिक्रिया के बाद यह साफ हो गया है कि सिराज और उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। इन पोस्ट्स ने अफवाहों को शांत करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही गलतफहमियों का अंत कर दिया।

यह भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज के दरबार में जादूगर का जलवा, अद्भुत करतब देख लोग रह गए दंग

यह भी पढ़ें :  झारखंड में सड़क हादसा: 12 स्कूली बच्चे घायल

यह भी पढ़ें : “मेरे अंदर भारतीय DNA है,” बोले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें : झारखंड में सड़क हादसा: 12 स्कूली बच्चे घायल

यह भी पढ़ें : नौकरी से निकालने पर कर्मचारियों का काला जादू….

यह भी पढ़ें : शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, बेटे ने जताया गर्व

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की छठी किस्त से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानिए कब खाते में आएगी राशि

यह भी पढ़ें: ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का पहला खिताब जीता

Share This Article
Leave a comment