संजय ए. लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिरीक्षक (सुरक्षा) नियुक्त

Sneha Kumari

Khabarnama desk : झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय ए. लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत संजय लाठकर को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। यह पद सुरक्षा से संबंधित मामलों को संभालने के लिए है और लाठकर की नियुक्ति से विभाग में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

संजय लाठकर को यह पद एडीजी रैंक और वेतन के साथ सौंपा गया है। उनके वेतन मैट्रिक्स को अस्थायी रूप से लेवल 14 से लेवल 15 तक अपग्रेड किया जाएगा। यह अपग्रेडेशन उनके पदभार संभालने की तारीख से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति (जो 30 सितंबर 2028 तक है) या अगले आदेश तक लागू रहेगा, जो भी पहले हो। इस नियुक्ति से परमाणु ऊर्जा विभाग में सुरक्षा के उच्च मानकों की उम्मीद जताई जा रही है और यह कदम भारत की परमाणु सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

लाठकर

Share This Article
Leave a comment