रोहित शर्मा के पास ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड्स बनाने का मौका

Sneha Kumari

Khabarnama desk : भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पर हैं, जो 20 फरवरी से शुरू हो रही है। भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, और कप्तान रोहित शर्मा पर टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के पास एक और खास मौका है – वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत को एक से अधिक ICC ट्रॉफी जिताने वाले दूसरे कप्तान बन सकते हैं।

रोहित शर्मा को इस मंच पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका मिल सकता है। अगर वह दुबई में 183 रन बनाते हैं, तो वह 500 वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। अब तक रोहित ने यहां 317 रन बनाए हैं, और अगर भारत फाइनल तक पहुंचता है, तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने 10 मैचों में 481 रन बनाए हैं, जिनमें 8 छक्के शामिल हैं। अगर वह 10 और छक्के लगाते हैं, तो वह सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिन्होंने 17 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी (351 छक्के) के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। अगर इस टूर्नामेंट में वह 12 और छक्के लगाते हैं, तो वह 300 पारियों में 350 छक्के पूरा कर सकते हैं। यदि वह 14 छक्के लगाते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपने फॉर्म में वापसी की है, जिससे भारतीय टीम को राहत मिली है और उम्मीद है कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखेंगे।

Share This Article
Leave a comment