रांची में विलुप्त हो रही इंडियन पैंगोलिन का रेस्क्यू

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : रांची के हाजी चौक, रातू के पास एक दुर्लभ और विलुप्त होती प्रजाति के इंडियन पैंगोलिन को देखा गया। यह पैंगोलिन एक युवक के घर के छत पर घूमते हुए पाया गया, जिससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी इसके पास नहीं गया। युवक ने तुरंत गूगल पर सर्च करके इस जीव की पहचान की और इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर रात के समय पैंगोलिन को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने बताया कि इंडियन पैंगोलिन विलुप्त होने के कगार पर है और यह प्रजाति तस्करी का शिकार भी होती है। पैंगोलिन मुख्य रूप से चींटी और दीमक खाता है और यह पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इंडियन पैंगोलिन दुनिया में सबसे ज़्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में से एक है, क्योंकि इसकी खाल और शरीर के हिस्से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुत महंगे बिकते हैं।

रेस्क्यू के बाद, वन विभाग ने पैंगोलिन को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण संदेश देती है।

Share This Article
Leave a comment