Khabarnama Desk :
झारखंड के अधिकांश जिलों में ठंड का प्रकोप कम हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से गिर सकता है। सोमवार को राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।
कोहरे का असर विमान सेवाओं पर
रांची एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स देर से पहुंचीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अन्य एयरलाइन्स की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इसकी वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8.20 बजे की जगह सुबह 9.48 बजे, इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6 ई 6484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 9:14 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9.02 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 7561) सुबह 8:50 बजे की जगह सुबह 11.05 बजे, इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6 ई 421) सुबह 10:20 बजे की जगह सुबह 10.26 बजे पहुंची.
जिलावार न्यूनतम तापमान
रांची: 10.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर: 11.8 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज: 11.0 डिग्री सेल्सियस
बोकारो: 11.6 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा: 9.8 डिग्री सेल्सियस
चतरा: 10.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर: 12.4 डिग्री सेल्सियस
धनबाद: 11.8 डिग्री सेल्सियस
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह के समय कोहरा या धुंध की स्थिति बनी रह सकती है।