झारखंड में वैदिक स्कूल खोलने की तैयारी, कांची पीठ की पहल

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड के बच्चों के लिए एक नई पहल शुरू होने जा रही है, जिसमें वे वेदों और शास्त्रों का अध्ययन करेंगे और कर्मकांदी पंडित बनने की दिशा में प्रशिक्षित होंगे। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य, जगद्गुरु स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने झारखंड में वैदिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए कांची पीठ ने धार्मिक न्यास बोर्ड को पत्र भेजा है और अपनी संस्था के खर्च पर दो वैदिक स्कूल चलाने की पेशकश की है।

झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड ने इसके लिए रांची और देवघर को चयनित किया है और इसके लिए दो से तीन एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। कांची पीठ ने इन स्थानों पर बंद पड़े संस्कृत विद्यालयों को चिह्नित किया है। बोर्ड की ओर से राज्य सरकार से आग्रह किया जाएगा कि इन भूमि को लीज पर दिया जाए ताकि वैदिक स्कूलों की स्थापना हो सके।

धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि वे राज्य सरकार से इस पहल में सहयोग की उम्मीद करते हैं, ताकि झारखंड में वैदिक शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू हो सके।

Share This Article
Leave a comment