Khabarnama desk : पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पांच प्रमुख पदों के लिए विभिन्न उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय में 14 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर कुल 6 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। वोटिंग का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, जिसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल विश्वविद्यालय के गेट पर तैनात हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
प्रमुख मुद्दे
चुनाव के दौरान छात्रों के सामने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं
- हॉस्टल और सुविधाएं: हॉस्टल की खराब स्थिति और नए हॉस्टल बनाने की मांग, साथ ही सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था।
- पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं: नियमित कक्षाएं, लाइब्रेरी की सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा साधन और समय पर परीक्षा परिणाम की घोषणा।
- छात्र सुरक्षा: असामाजिक गतिविधियों को रोकना, छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम और कैंपस में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना।
इसके अलावा, गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां, परीक्षा-फीस पारदर्शिता, और कॉलेजों में प्लेसमेंट सेल को मजबूत बनाने जैसे मुद्दे भी प्रमुख हैं।
चुनाव प्रक्रिया
नामांकन 10 से 18 मार्च तक हुआ, और स्क्रूटनी 20 मार्च को हुई थी। इस बार चुनाव में 7 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिछले वर्ष यानी 2022 में JDU ने 4 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।