“अब OYO रूम्स में केवल विवाहित कपल्स को बुकिंग की अनुमति, मेरठ से लागू हुआ नया नियम।”

Nisha Kumari

Khabarnama desk: OYO Rooms एक लोकप्रिय होटल चेन है, जो सस्ते और अच्छे रूम्स उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। यह अविवाहित कपल्स (Unmarried Couples) के लिए भी सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प माना जाता था। भारत में OYO सबसे ज्यादा बुक किया जाने वाला होटल चेन है और लगभग हर राज्य में इसकी सेवाएं उपलब्ध हैं।

हाल ही में, OYO ने अपने नियमों में बदलाव किया है। अब OYO रूम्स की बुकिंग के लिए विवाहित (Married) होना जरूरी है। यानी, अविवाहित कपल्स अब OYO में रूम बुक नहीं कर पाएंगे। इस नए नियम के तहत, किसी भी कपल को रूम बुकिंग के लिए अपनी शादी का प्रमाण देना होगा। यह नियम मेरठ शहर से लागू किया गया है और ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी शादी का प्रमाण जरूरी होगा।

OYO ने यह बदलाव स्थानीय समाज की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किया है। कंपनी ने कहा कि कई लोगों ने शिकायत की थी और मांग की थी कि अविवाहित कपल्स को रूम न दिए जाएं। इस प्रतिक्रिया के आधार पर OYO ने यह निर्णय लिया।

फिलहाल यह नियम केवल मेरठ में लागू किया गया है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सामाजिक मुद्दों के साथ तालमेल बिठाना और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना है।

हालांकि, यह बदलाव कुछ लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन OYO ने इसे एक जिम्मेदार कदम के रूप में लागू किया है।

Share This Article
Leave a comment