Khabarnama Desk: 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झारखंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रांची के आर्यभट्ट सभागार में होगा। इस अवसर पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल संतोष गंगवार सम्मानित करेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण
बीते गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिया था, कार्यक्रम में जिलों के उपायुक्त, पदाधिकारी और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को भी सम्मानित किया जाएगा।
छात्रों और दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी
इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र, एनएसएस के सदस्य, नए मतदाता और दिव्यांग मतदाता भी भाग लेंगे। इन सभी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय और भोजन जैसी सुविधा है।
कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, और रांची विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें : 25 जनवरी से कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले जान लें पूरी लिस्ट