Khabarnama Desk: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय अमन नामक एक नाबालिग लड़के का शव उसके पड़ोसी के घर से मिलने का मामला सामने आया है। अमन रविवार से लापता था, जिसके बाद परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पड़ोसी के घर में उसका शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम प्रसंग का शक
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और इसे संभावित प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस मामले ने इलाके में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए सेहतमंद बीज,बेहतर स्वास्थ्य के लिए शामिल करें इनको अपनी डाइट में
यह भी पढ़ें : दर्दनाक सड़क हादसा ,ट्रक ने बच्चे को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग
यह भी पढ़ें : मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के डेटिंग रूमर्स पर विराम, जानिए सच्चाई !
यह भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज के दरबार में जादूगर का जलवा, अद्भुत करतब देख लोग रह गए दंग
यह भी पढ़ें : झारखंड में सड़क हादसा: 12 स्कूली बच्चे घायल
यह भी पढ़ें : “मेरे अंदर भारतीय DNA है,” बोले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
यह भी पढ़ें : झारखंड में सड़क हादसा: 12 स्कूली बच्चे घायल
यह भी पढ़ें : नौकरी से निकालने पर कर्मचारियों का काला जादू….
यह भी पढ़ें : शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, बेटे ने जताया गर्व
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की छठी किस्त से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानिए कब खाते में आएगी राशि
यह भी पढ़ें: ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का पहला खिताब जीता