Khabarnama Desk: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत मचा दी है। यहां स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग का मुख्य लक्ष्य साइट पर काम कर रहे इंजीनियर को बनाया गया, लेकिन गनीमत रही कि इंजीनियर को गोली नहीं लगी। गोली एक अन्य व्यक्ति को छूते हुए निकल गई।
अपराधी बाइक पर सवार होकर साइट पर पहुंचे थे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह का हाथ हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें पकड़ने के लिए तफ्तीश जारी है।
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने का हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा
यह भी पढ़ें : भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज
यह भी पढ़ें : सीमा हैदर ने क्यों नहीं किया महाकुंभ में गंगा स्नान?
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोप में ACB की बड़ी कार्रवाई: राजस्व उप निरीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी
यह भी पढ़ें:झारखंड कैबिनेट बैठक: 18 अहम फैसलों पर लगी मुहर
यह भी पढ़ें: फिर से प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी लेंगी IAS पूजा सिंघल, निलंबन हुआ रद्द
यह भी पढ़ें: केंद्र से मिले 1300 करोड़ डकार गई झारखंड की हेमंत सरकार, बीजेपी ने बड़े घोटाले का लगाया आरोप
यह भी पढ़ें:झारखंड में बनेगा एक और RIMS, हेमंत कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: आस्था और अर्थव्यवस्था का अद्भुत संगम, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद