रांची से किडनैप कारोबारी धनबाद स्टेशन पर बेहोश मिले

Sneha Kumari

Khabarnama desk : राजधानी रांची के ठाकुरगांव उरुगुट्टू निवासी होटल कारोबारी लाल रणविजय नाथ शाहदेव को गुरुवार को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद, शुक्रवार को शाहदेव धनबाद रेलवे स्टेशन के RPF पोस्ट पर बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद उन्हें शाम को उनके घर वापस लाया गया।

जानकारी के अनुसार, शाहदेव गुरुवार सुबह अपने घर से पिठोरिया के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। न मिलने पर प्रशासन को सूचित किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद, शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF ने शाहदेव के परिवार को सूचना दी कि वह बेहोशी की हालत में स्टेशन पहुंचे थे।

ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने बताया कि शाहदेव अभी भी बहुत सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी स्थिति सामान्य होगी, पूरी घटना की जानकारी ली जाएगी। शाहदेव रांची में होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और बलियापुर के CO के रिश्तेदार हैं।

Share This Article
Leave a comment