झारखंड को जल्द मिलेंगे 9 नए IPS अधिकारी, UPSC को भेजी सूची

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड को जल्द ही 9 नए IPS अधिकारी मिलने वाले हैं, क्योंकि राज्य सरकार ने इससे संबंधित सूची UPSC को भेजी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद राज्य सरकार ने कुल 17 पुलिस अधिकारियों की सूची UPSC को भेजी है, जो राज्य सेवा से हैं। यह सभी अधिकारी डीएसपी, सीनियर डीएसपी और एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 की 9 रिक्तियों के लिए UPSC को अनुशंसा भेजी है। इन अधिकारियों के कार्यक्षमता रिपोर्ट (एसीआर) और अन्य जरूरी दस्तावेज UPSC को सौंपे गए हैं। UPSC अधिकारियों के प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर योग्य अफसरों का चयन करेगी।

इन अधिकारियों के नाम, जिन्हें UPSC को भेजा गया है

शिवेंद्र, राधाप्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, राजेश कुमार, दीपक कुमार, अविनाश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, राहुल देव बड़ाइक, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार, समीर तिर्की और हीरालाल रवि।

इन अधिकारियों का चयन राज्य सेवा से UPSC द्वारा उनकी कार्यक्षमता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए चयनित अधिकारियों को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों में अहम भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

 

Share This Article
Leave a comment