झारखंड की सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम की घोषणा

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ ने रविवार, 9 मार्च 2025 को सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम की घोषणा कर दी। यह टीम 21 मार्च से 23 मार्च तक साईं नगर शिरडी, जिला अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

टीम में किनका हुआ चयन

इस सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

  • अनुष्का खलखो (कप्तान)
  • रेखा कुमारी
  • सलोनी कुमारी
  • रानी कुमारी
  • कृति कुमारी
  • मीना कुमारी
  • निभा कुमारी
  • संध्या कुमारी
  • सृष्टि कुमारी
  • पुनम कुमारी
  • रिया कुमारी

सभी खिलाड़ी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूढ़मु, रांची से हैं। टीम के साथ प्रशिक्षक शुभम उरांव और मैनेजर अंजू कुर्रे को भी शामिल किया गया है।

टीम चयन पर बधाई

टीम में चयन होने पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूढ़मु की वार्डन अनिमा रानी महतो, उमा कुमारी, और शारीरिक शिक्षिका शांति कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

टीम के प्रस्थान की जानकारी

झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि झारखंड राज्य चॉकबॉल टीम 18 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन से साईं नगर शिरडी, महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी।

Share This Article
Leave a comment