Khabarnama Desk : झारखंड सरकार ने इस वर्ष शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी, शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान किया है। यह आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, 14 अक्टूबर 2024 को जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2025 में विभिन्न पर्वों और अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया था। इस अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण होता है, जब वे रातभर विशेष पूजा और दुआ करते हैं। इस आदेश के बाद राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में शब-ए-बारात के दिन कामकाज बंद रहेगा। इससे राज्यभर में सरकारी कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर अवकाश का लाभ मिलेगा।