झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात उन्हें असहज महसूस हुआ और सांस लेने में तकलीफ तथा खांसी की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

उन्हें अस्पताल के पल्मोनरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने यह फैसला किया है कि उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा और पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

राधाकृष्ण किशोर की तबीयत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, और उनके परिवार के सदस्य और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment