झारखंड के एथलीटों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 10 पदक जीते

Sneha Kumari

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड के एथलीटों ने अब तक 10 पदक जीते हैं। बुधवार को लॉन बॉल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और राज्य के लिए कुल पांच पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण (गोल्ड) और दो रजत (सिल्वर) पदक शामिल हैं।

लॉन बॉल में झारखंड के पुरुष जोड़ी के खिलाड़ियों ने पहला गोल्ड जीता। दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की जोड़ी ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। महिला पेयर्स में लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता कुमार और रेशमा कुमारी ने शानदार खेल दिखाया और गोल्ड जीता। इसके बाद, अंडर-25 महिला वर्ग में बसंती कुमारी ने भी झारखंड के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले झारखंड के एथलीटों ने वुशु में एक रजत और दो कांस्य, जबकि तैराकी में दो कांस्य पदक जीते थे। झारखंड के एथलीटों का यह प्रदर्शन बहुत प्रेरणादायक है और राज्य का नाम रोशन कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment