जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर मनीष सिंह ने किया सरेंडर

Sneha Kumari

Khabarnama desk : जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर मनीष सिंह ने आज जुगसलाई थाने में सरेंडर कर दिया। मनीष सिंह पर कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। जुगसलाई पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत थी।

मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ऑपरेशन चलाए और शहरभर में उसकी तलाश की, लेकिन वह पुलिस से बचता रहा। आखिरकार, आज मनीष सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

 

Share This Article
Leave a comment