Khabarnama Desk : शुक्रवार को इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन (IOA) ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) को भंग कर दिया, क्योंकि समय पर चुनाव नहीं कराए जा सके और कई विवादस्पद परिस्थितियों का समाधान करने में असमर्थता दिखाई गई। इस फैसले के बाद, IOA ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए एक नई एडहॉक कमिटी का गठन किया।
इस नई कमिटी के चेयरमैन के रूप में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, कमिटी के अन्य सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। कमिटी में डॉ. पी. टी. उषा (IOA की प्रेसिडेंट) ने यह घोषणा की और नए सदस्यों के नामों का खुलासा किया। एडहॉक कमिटी में राजेश भंडारी को वाईस चेयरमैन बनाया गया है, जबकि डॉ. डी. पी. भट्ट, शिवा थापा और वीरेंद्र सिंह ठाकुर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस कदम का उद्देश्य बॉक्सिंग फेडरेशन के विवादों का समाधान करना और खेल के सही दिशा में संचालन को सुनिश्चित करना है। अब यह नई एडहॉक कमिटी BFI के संचालन को देखेगी और आवश्यक कदम उठाएगी ताकि बॉक्सिंग को सही दिशा मिल सके।