दारोगा ने शादी के दिन महिला सिपाही को थप्पड़ मारा

Sneha Kumari

Khabarnama desk : बिहार के नवादा जिले में एक दारोगा और महिला सिपाही के बीच प्रेम संबंधों का मामला चर्चा में है। दोनों के दो साल के रिश्ते के बाद शादी करने का निर्णय लिया गया था। शादी के दिन मंदिर में रस्में शुरू होते ही दारोगा ने अपनी होने वाली पत्नी को तमाचा जड़ दिया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

महिला सिपाही ने मीडिया को बताया कि दो साल पहले वह दारोगा के संपर्क में आई थी, जिससे शारीरिक संबंध बने और वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने FIR दर्ज की और दारोगा शादी करने के लिए राजी हुआ। लेकिन शादी के बाद, दारोगा ने महिला को धमकी दी कि वह दूसरी शादी करेगा और उसे छोड़ देगा। महिला ने बताया कि मंदिर में मीडिया को देखकर दारोगा गुस्से में आ गया था और गुपचुप तरीके से शादी करना चाहता था।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है, और लोगों ने दारोगा की आलोचना की है। महिला सिपाही ने यह भी स्पष्ट किया कि वह दारोगा के घर बहू बनने की अपनी जिद पर अड़ी है।

 

Share This Article
Leave a comment