Khabarnama Desk : डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिला खनन विभाग और पुलिस की टीम ने शनिवार को जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र के दनिया वन क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जंगल में अवैध कोयला खनन के मुहाने पाए गए। टीम ने जेसीबी की मदद से इन अवैध मुहानों को बंद कर दिया। इसके बाद अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ जागेश्वर विहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक जीतेंद्र कुमार महतो, सीताराम टुडू, वनरक्षी अजीत कुमार मुर्मू, तेनुघाट वन प्रक्षेत्र के वनरक्षी विकास कुमार महतो, एएसओई विशाल कुमार और स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे। यह कार्रवाई अवैध खनन को रोकने और पर्यावरण को बचाने के लिए की गई थी। अधिकारियों ने इस अभियान को बड़ी सफलता बताते हुए, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।