चाईबासा के बलिबा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के बलिबा के जंगलों में आज सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद, एक जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाकी दो जवानों को मामूली चोटें आईं। सभी घायल जवानों को तुरंत रेस्क्यू करके जंगल से बाहर लाया गया है और उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हेलीकॉप्टर को रवाना कर दिया गया है, जो जल्द ही घायल जवानों को रांची पहुंचाएगा। इस घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम जंगल में एक अभियान पर निकली थी, तभी बुधवार की सुबह यह ब्लास्ट हुआ।

इस आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान जारी किया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और दोषियों की पहचान की जा सके।

Share This Article
Leave a comment