झारखंड में धुंध, कोहरा और ठंड का कहर

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड में अधिकांश जिलों में सुबह के समय धुंध व कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार यानि आज  भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम अंतर के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक बनी रहेगी।

19-20 जनवरी के आसपास न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में आसमान साफ रहेगा और हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्यभर में मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमोत्तर भारत में देखने को मिलेगा, और 22 जनवरी से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें :  3 पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज… क्या है मामला

यह भी पढ़ें : मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे, CM योगी ने महाकुंभ में समस्याएं न होने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  SSC CGL टियर-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

यह भी पढ़ें :  BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों की याचिका

यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी…

यह भी पढ़ें : मंगनी लाल मंडल की RJD में वापसी की तैयारी…

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : जानिए छठी किस्त की तारीख

यह भी पढ़ें : ISRO ने स्पेस डॉकिंग में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता, भारत का चौथा देश बनने की उपलब्धि

यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव मामला : HC ने उपडेटेड वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को देने का दिया आदेश

यह भी पढ़ें : खुशखबरी, कुंभ मेला में BSNL ने करवाई श्रद्धालुओं को फ्री डेटा और कॉलिंग सुविधा….

Share This Article
Leave a comment