झारखंड के चार खिलाड़ी IPL में खेलेंगे

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : IPL 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से कोलकाता के ईडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच उद्घाटन मैच के साथ शुरू होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर केवल झारखंड के चार खिलाड़ी ही मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था, जिसमें झारखंड के कुल 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इन खिलाड़ियों में ईशान किशन, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुशांत मिश्रा, और रवि यादव शामिल थे। हालांकि, इनमें से 4 खिलाड़ियों को ही फ्रेंचाइजियों ने खरीदा।

इन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं

  1. ईशान किशन (विकेटकीपर-बल्लेबाज) – सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
  2. रॉबिन मिंज (रांची) – मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपये में खरीदा।
  3. कुमार कुशाग्र (जमशेदपुर) – गुजरात टाइटंस ने 65 लाख रुपये में खरीदा।
  4. अनुकूल रॉय (ऑलराउंडर) – कोलकाता नाइट राइडर्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
Share This Article
Leave a comment