Khabarnama desk : अलसी (Flaxseed) को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इसका सेवन वजन घटाने के साथ-साथ डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव कर सकता है। हालांकि, इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, इसलिए इसे सही मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है।
Contents
अलसी के फायदे
- वजन घटाने में मददगार
अलसी के बीज में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और कैलोरी इंटेक नियंत्रित रहता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। - कैंसर से बचाव
अलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और लिग्नान्स होते हैं, जो शरीर में एंटी-कैंसर सेल्स को उत्पन्न करने में मदद करते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। - कब्ज से राहत
अलसी में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
अलसी के नुकसान
- एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को अलसी से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन, लालिमा, उल्टी या मिचली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर ऐसा हो, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए। - आंतों में दिक्कत
अलसी के बीजों का सेवन हमेशा पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ के साथ करना चाहिए। बिना पानी के सेवन करने से आंतों में ब्लॉकेज हो सकता है। इसलिए अलसी का सेवन करते समय पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। - हार्मोनल इंबैलेंस
अलसी में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। ज्यादा सेवन से हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को अलसी का सेवन करने से बचना चाहिए।