जमशेदपुर: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। वे यहां फिल्म ‘कालामाटी’ की शूटिंग करेंगे, जिसकी ज्यादातर शूटिंग जमशेदपुर और झारखंड के खूबसूरत लोकेशंस पर होगी। फिल्म का निर्माण जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा किया जा रहा है। पवन सिंह सोनारी स्थित डफलम और एलबम के निर्माता-निर्देशक बदरी झा के स्टूडियो में पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद से वे लगातार फिल्म की शूटिंग करेंगे।
4.8 से 5 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 4.8 से 5 मिलियन डॉलर के बीच है। वे एक फिल्म के लिए 40-50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। मुंबई के लोखंडवाला में उनका शानदार फ्लैट है, और उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है।
‘लॉलीपॉप लागेलू’ से बने स्टार
1997 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह को 2008 में एलबम ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए।