एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, गाजियाबाद कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

Nisha Kumari

Khabarnama Desk: यूट्यूब स्टार एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गाजियाबाद कोर्ट ने उनके और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले मेनका गांधी के एनजीओ, पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA), के सदस्यों द्वारा दायर शिकायत से जुड़ा है।

PFA के सदस्य सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि एल्विश यादव और उनके और अन्य साथियों ने उनकी सोसायटी में जबरन घुसने, पीछा करने और रेकी करने की कोशिश की। इस घटना को लेकर कोर्ट ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

क्या है मामला?

PFA ने पहले नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार भी किया था। पीएफए के सदस्यों का आरोप है कि उस घटना के बाद एल्विश यादव और उनके अन्य साथी सोशल मीडिया पर धमकियां देने लगे। गौरव गुप्ता, जो PFA के सदस्य हैं, ने बताया कि एल्विश और उनके साथ कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर उनकी सोसायटी में घुस आए। उन्होंने न केवल गाड़ियों का पीछा किया, बल्कि सोसायटी में रेकी भी की।

इन आरोपों को गंभीर मानते हुए गाजियाबाद कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इससे एल्विश यादव की कानूनी परेशानियां बढ़ सकती हैं। एल्विश यादव एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अपने मजाकिया और विवादित कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एल्विश कानून के शिकंजे में फंसे हैं। इस केस की आगे की सुनवाई और जांच से तय होगा कि एल्विश यादव और उनके साथी दोषी हैं या नहीं। फिलहाल, कोर्ट के आदेश के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें : भारतीय रेलवे: सर्दी और कोहरे के कारण कई ट्रेनें कैंसिल, यात्री पहले चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

यह भी पढ़ें :पांच ह*त्याओं के मुख्य संदिग्ध नईम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, कौन था ये?

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को झटका, जाने क्यूँ ….

यह भी पढ़ें : ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यासी बनने का लिया फैसला, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी

यह भी पढ़ें : 25 जनवरी से कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले जान लें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, जानें राज्यपाल किन्हें करेंगे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित 

Share This Article
Leave a comment