झारखंड में ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर का असर

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : राज्य की राजधानी में पिछले 24 घंटे मौसम शुष्क रहा। सुबह घना कोहरा था, जबकि शाम होते ही शीतलहर का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। खासकर उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड बढ़ी हुई है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते राज्य में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। लोगों को ठंड और कोहरे के प्रभाव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के उत्तरी जिलों जैसे गिरिडीह, गुमला, पाकुड़, कोडरमा, पलामू और लोहरदगा में कोहरे का असर अधिक रहेगा। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, शाम होते ही राज्य के अन्य हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना है।

राज्य के विभिन्न जिलों के संभावित मौसम की बात करें तो साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़ और गुमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, कोडरमा और पलामू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।

 

Share This Article
Leave a comment