Khabarnama Desk: ब्रेकफास्ट पूरे दिन की ऊर्जा का आधार होता है। यह हमें दिनभर एक्टिव और प्रोडक्टिव बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अक्सर हम जल्दबाजी में नाश्ते को नजरअंदाज कर देते हैं या गलत चीजें खा लेते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी के अनुसार, गलत नाश्ता करने से सुस्ती, कम एनर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
आइए जानते हैं तीन आम गलतियों के बारे में, जो लोग नाश्ते में करते हैं, और सही विकल्प क्या हो सकते हैं।
1. हैशब्राउन, फ्राइड सॉसेज और बेकन
हैशब्राउन (तले हुए आलू), फ्राइड सॉसेज और बेकन देखने में लजीज लगते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं हैं। ये फूड्स अधिक मात्रा में फैट और सोडियम से भरपूर होते हैं।पचने में भारी होते हैं, जिससे सुस्ती और कम एनर्जी महसूस होती है। इनमें जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ उबले हुए अंडे या ऑमलेट लें , एवोकाडो टोस्ट, स्प्राउट्स या दलिया खाए
2. ग्रेनोला या एनर्जी बार
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी में ग्रेनोला या एनर्जी बार खा लेते हैं, जो हेल्दी लगते हैं लेकिन असल में नुकसानदायक हो सकते हैं। इनमें शुगर और सिरप की मात्रा अधिक होती है। तुरंत एनर्जी तो मिलती है, लेकिन जल्दी भूख भी लग जाती है। यह वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित करने का कारण बन सकता है। नट्स, दही और ताजे फलों का सेवन करें। ओट्स या मल्टीग्रेन पराठा लें, जिससे शरीर को फाइबर और प्रोटीन मिले।
3. फ्रूट जूस
बहुत से लोग सोचते हैं कि फ्रूट जूस सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे नाश्ते में लेना सही नहीं है। जूस में फाइबर नहीं होता, जिससे यह जल्दी पच जाता है और एनर्जी क्रैश हो जाता है। इसमें प्राकृतिक शुगर की अधिकता होती है, जिससे दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। ताजे फल खाएं, क्योंकि इनमें फाइबर और पोषक तत्व होते हैं। नारियल पानी या छाछ पी सकते हैं।
कैसा हो सही नाश्ता?
नाश्ते में प्रोटीन, फइबर और हेल्दी फैट्स का सही बैलेंस होना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, नाश्ते के लिए ये हेल्दी ऑप्शंस अच्छे हैं:
- ओट्स और दही
- उबले अंडे या ऑमलेट
- मल्टीग्रेन टोस्ट और नट्स
- ताजे फल और स्मूदी
डिस्क्लेमर
प्रिय पाठक, इस खबर को पढ़ने के लिए धन्यवाद। इसका मकसद सिर्फ आपको जागरूक करना है। इसमें दी गई जानकारी सामान्य स्रोतों से ली गई है। कोई भी सेहत से जुड़ी बात अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि हर किसी की सेहत अलग होती है और विशेषज्ञ की राय जरूरी है।