Khabarnama Desk : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्यभर में पदस्थापित गैर अनुशासित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है। इस आदेश में डीजीपी ने क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी से एक सप्ताह के अंदर यह सूची उपलब्ध कराने को कहा है। विशेष रूप से, आम जनता और महिलाओं से दुर्व्यवहार को प्राथमिकता दी गई है, जिससे पुलिस विभाग में कई चर्चाएं हो रही हैं।
डीजीपी के आदेश में जिन बिंदुओं पर सूची मांगी गई है
- जिनके खिलाफ आम नागरिकों और महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की गई है।
- जो भू-माफियाओं या आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़े पाए गए हैं।
- जिनके खिलाफ अपने वरीय अधिकारियों के साथ उदंडतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप लगे हैं या वे ऐसा व्यवहार करते हैं।
- जो कर्तव्य से गायब रहते हैं।
- जो कर्तव्य के दौरान शराब के नशे में रहते हैं।
- जो अवकाश से अक्सर अनुपस्थित रहते हैं।
- जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं।