Khabarnama Desk: कर्नाटक के बेल्लारी में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ काला जादू करने का अजीब कदम उठाया। घाटे में चल रही इस कंपनी ने करीब 50 कर्मचारियों की छंटनी की। इससे नाराज कुछ कर्मचारियों ने ऑफिस के बाहर काला जादू का सामान रखकर अपनी भड़ास निकाली।
वायरल वीडियो में ऑफिस के गेट के बाहर काले जादू से जुड़े कई सामान दिखाई दिए, जिनमें एक काली गुड़िया, नारियल, नींबू, केसर, सिंदूर और एक बड़ा कद्दू शामिल था। कद्दू पर पांच कीलें ठोकी गई थीं और वहां ताबीज भी रखा गया था। इन चीजों को देखकर कंपनी के अन्य कर्मचारी हैरान रह गए।
घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों ने इन सभी सामानों को इकट्ठा किया और आग के हवाले कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस अजीब कदम ने लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि नौकरी छूटने के बाद आमतौर पर लोग नई नौकरी ढूंढते हैं, लेकिन यहां कर्मचारियों ने काला जादू जैसे अंधविश्वासी तरीके को अपनाया।
यह भी पढ़ें : शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, बेटे ने जताया गर्व
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की छठी किस्त से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानिए कब खाते में आएगी राशि
यह भी पढ़ें: ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का पहला खिताब जीता