Khabarnama desk : BSEB यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। रिजल्ट को BSEB के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। रिजल्ट आज यानी मंगलवार को दिन से करीब सवा एक बजे जारी किया गया।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और interresult2025.com पर देख सकते है।
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे। परीक्षा 38 जिलों के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।
पिछले साल 2024 में बिहार बोर्ड 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट में, साइंस का रिजल्ट 87.7%, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88%, और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15% था।