बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, तीन छात्रों ने किया TOP

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, चंपारण की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन कुमार ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। तीनों विद्यार्थियों ने 97.80 प्रतिशत अंक (489 अंक) प्राप्त किए हैं।

प्रमुख जानकारी

  • इस साल 15,58,077 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें 8,05,392 छात्राएं और 7,52,685 छात्र थे।
  • 12,79,294 विद्यार्थी सफल हुए, जिनमें 6,29,620 छात्र और 6,49,674 छात्राएं शामिल हैं।
  • कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा है।

पुरस्कार और सम्मान

  • पहले स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
  • दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये।
  • तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  • चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

परीक्षा की जानकारी:

  • परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment