Khabarnama Desk : हजारीबाग में मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना दारू थाना क्षेत्र के ग्राम कोय की है, जहां पर श्यामसुंदर प्रसाद, उनकी पत्नी रूबी देवी और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति को मधुमक्खियों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि श्यामसुंदर प्रसाद और उनकी पत्नी रूबी देवी स्कूटी से स्कूल की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में झाड़ी से मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और उन पर हमला कर दिया। इसी बीच एक अन्य स्थानीय युवक भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया।
मधुमक्खियों के हमले के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, और लोग अब इस तरह के हमलों से बचने के लिए सतर्क हो गए हैं।