झारखंड में पूर्व सैनिकों के लिए 639 पदों पर नियुक्ति

Sneha Kumari

Khabarnama desk : झारखंड सरकार ने राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती देने और जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, विशेष सहायक पुलिस (सैप) की दो बटालियनों का गठन किया गया है, जिनमें एक बटालियन रांची के टाटीसिलवे में और दूसरी जमशेदपुर के हलुदबनी में स्थित है। इन बटालियनों में भारतीय सेना से भूतपूर्व सैनिकों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई रूप से नियुक्त किया जाएगा और उन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जाएगा।

रिक्त पदों का ब्यौरा

  • सूबेदार मेजर – 02
  • नायब सूबेदार (सामान्य) – 10
  • नायब सूबेदार (तकनीकी) – 03
  • नायब सूबेदार (वितंतु) – 17
  • हवलदार (सामान्य) – 124
  • हवलदार (चालक) – 08
  • सिपाही (सामान्य) – 438
  • सिपाही (चालक) – 23
  • रसोईया – 14

नियुक्ति प्रक्रिया

नियुक्ति के लिए इंटरव्यू डोरंडा स्थित जैप-वन में 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment