Khabarnama Desk : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी CGL टियर-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 18 से 20 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC ने एक महत्वपूर्ण नोटिस भी जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई है। इस नोटिस में परीक्षा का समय, आवश्यक दस्तावेज, और परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली चीजों के बारे में बताया गया है। उम्मीदवारों को यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर क्या लाना है और किन चीजों को लेकर जाने की अनुमति नहीं है।
ऐसे डाउनलोड करें SSC-CGL टियर II का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिए गए “SSC CGL टियर 2 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स के बाद एक नई विंडो में एडमिट कार्ड दिखेगा।
- यहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। साथ ही भविष्य के लिए सुरक्षित रखने हेतु प्रिंट करवा लें।