Khabarnama Desk : आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने अब केसोराम इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। बीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी केसोराम का यह अधिग्रहण 1:52 के अनुपात में होगा, यानी केसोराम के 52 शेयरों के बदले अल्ट्राटेक का एक शेयर मिलेगा। यह अधिग्रहण 1 मार्च से लागू होगा।
केसोराम इंडस्ट्रीज की कुल वैल्यू लगभग 7,600 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें कंपनी की संपत्ति और कर्ज दोनों शामिल हैं। अल्ट्राटेक इस अधिग्रहण के तहत केसोराम के 1,700 करोड़ रुपये के कर्ज को भी अपने ऊपर लेगी। केसोराम की सीमेंट फैक्ट्रियां कर्नाटक और तेलंगाना में स्थित हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता 10.7 मिलियन टन प्रति वर्ष है। इस अधिग्रहण से अल्ट्राटेक की सीमेंट उत्पादन क्षमता 149 एमपीटीए तक पहुंच जाएगी।
इसके अलावा, अल्ट्राटेक अब 1,800 करोड़ रुपये के निवेश से वायर और केबल उद्योग में भी प्रवेश करने जा रही है। गुजरात के भरूच में एक नया वायर और केबल कारखाना दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होगा, जिससे कंपनी का इस तेजी से बढ़ते सेक्टर में भी प्रभावी कदम होगा।