ACB ने सदर थाना CO मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। 2 जनवरी को रांची की ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना के अंचल अधिकारी (CO) मुंशी राम को 37 हज़ार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वादी की शिकायत पर की गई, जिसने बताया कि जमीन के काम के लिए मुंशी राम ने घूस की मांग की थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, डीएसपी संतोष और मंगल के नेतृत्व में टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर की तलाशी में 11 लाख 42 हजार रुपए नकद बरामद हुए। फिलहाल, ACB की टीम उनसे पूछताछ कर रही है और बरामद धन की जांच की जा रही है।

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत यह कार्रवाई हुई। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक समीक्षा बैठक में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई को उसी के तहत अंजाम दिया गया है।

यह घटना झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त कदमों की एक मिसाल है और भ्रष्ट अधिकारियों पर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है।

Share This Article
Leave a comment