Khabarnama Desk : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। जिसका पैर मछली के पूछ जैसा है और उसका लिंग भी नहीं है। यह बच्चा बुधवार को नीमडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन्मा। बच्चे का वजन केवल डेढ़ किलो था, और इसकी स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।
बच्चे की मां, आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी लाया गया, जहां इस दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला जीन म्यूटेशन के कारण हुआ है, जिसे “डिफॉर्मेटी बाई बर्थ” कहा जाता है। इस म्यूटेशन के कारण बच्चे के शरीर में असामान्य रूप से अंग विकसित होते हैं। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने इसे मेडिकल फील्ड में एक दुर्लभ और अनोखा मामला बताया है। एमजीएम अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्चे की देखभाल कर रही है।