झारखंड में गर्मी से राहत, 2-3 अप्रैल को बारिश की संभावना

Sneha Kumari

Khabarnama desk :इस समय झारखंड में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन मौसम विभाग से राहत की खबर आई है। विभाग ने 2 और 3 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कहां-कहां होगी बारिश?

2 अप्रैल को पलामू प्रमंडल के अंतर्गत लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3 अप्रैल को राजधानी रांची सहित कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में बारिश होने की संभावना है।

गर्मी से राहत

झारखंड में इस समय अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ईद और सरहुल के आसपास मौसम में बदलाव से भी लोगों को ठंडक का अनुभव हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment