गिरिडीह में दीवार को लेकर हिंसक झड़प, एक की मौत और एक घायल

Sneha Kumari

Khabarnama desk : गिरिडीह जिले के बदडीहा गांव में जमीन पर दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अशोक राम उर्फ पप्पी राम के रूप में हुई है, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक, अशोक राम और उसके गोतिया कैलाश राम के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद झगड़े में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलीं। इस दौरान अशोक राम और उसके बेटे को सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते वक्त अशोक राम की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर किया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश राम और उसके 2 बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पुष्टि की कि यह झड़प जमीन विवाद के चलते हुई थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment