झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा

Sneha Kumari

Khabarnama desk : झारखंड में पिछले चार दिनों से चल रहे मौसम के मिजाज में जल्द बदलाव आने वाला है। 24 मार्च से लेकर 29 मार्च तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, और इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, और न्यूनतम तापमान भी 4 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। रांची का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रविवार को रांची में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई थी। इससे तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रांची में करीब 1 मिमी बारिश हुई, जबकि गुमला, हजारीबाग और संताल परगना के कई जिलों में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि 29 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। इस दौरान किसी भी प्रकार का चेतावनी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Share This Article
Leave a comment