झारखंड में मौसम ने बदला रुख, तेज बारिश और ओलावृष्टि

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में मौसम में अचानक बदलाव आया है। 20 मार्च से लगातार बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो रही है, जिससे राज्य भर में भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को अधिकांश जिलों में बारिश जारी रही और तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हुआ। खासकर बेड़ो, लोहरदगा और गुमला में फसलें बर्बाद हो गईं।

मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में रेड अलर्ट जारी किया गया था। गुमला जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जहां 40 एकड़ टमाटर की फसल बर्बाद हो गई और सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने 23 मार्च से मौसम में सुधार की संभावना जताई है। 24 मार्च से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य में तापमान में गिरावट आई है, जैसे रांची में 7.5 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 13.8 डिग्री सेल्सियस।

Share This Article
Leave a comment