झारखंड में बारिश से गर्मी में राहत

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने 20 से 23 मार्च तक राज्य में बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान गरज और वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है, जिसके कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन उमस बढ़ने की संभावना भी है। रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका जैसे इलाकों में गरज के साथ हल्की आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

रांची का मौसम

20 मार्च को रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस बनी रहेगी।

 

Share This Article
Leave a comment